कुएं में गिरने से हुई युवक की दर्दनाक मौत, केस दर्ज

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-01-12 15:53 GMT
भोपाल। राजधानी के बैरसिया थाना इलाके के ग्राम जमूसरकलां में 25 दिन पहले एक युवक की खेत में बने कुएं में गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि खेल मालिक ने कुआ खोदवाने के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे। जिसके चलते मलबा निकालने के दौरान बकेट (डोला) टूटकर कुएं में गिर गया था। गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम जमूसरकला निवासी 26 वर्षीय गजराज सिंह मजदूरी करता था। इसी गांव के किसान बालाराम मीना अपने खेत में कुआं खोदवा रहे थे। कुएं के निमार्ण में गजराज सिंह भी काम कर रहा था।
वह कुएं की खोदाई के दौरान मलबा यंत्रचलित डोला में भरकर कुएं से बाहर निकालने का काम कर रहा था। 16 दिसंबर को दोपहर करीब एक बजे गजराज डोला में भरकर मलबा के साथ कुएं पर ऊपर आ रहा था। इसी दौरान डोला का केबल टूट गया। इससे वह मलबा सहित गहरे कुएं में जा गिरा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल गजराज को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां चेक करके बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बैरसिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कुएं की खोदाई के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इसके चलते गजराज हादसे का शिकार बन गया। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
Tags:    

Similar News