राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार दिए जा रहे हैं, देखें LIVE
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पद्म पुरस्कार दिए जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस–सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया।
जब हेमा ने यह सम्मान रिसीव किया तो उनकी बेटी की आंखों से आंसू छलक उठे। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था।
कौन-कौन सी शख्सियत हुई सम्मानित?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एन. राजम को कला क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उदय सुरेश कुमार कोटक को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भोजपुरी लोक गायक, संगीतकार भरत सिंह भारती को कला क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में कला और विज्ञापन क्षेत्र में योगदान के लिए पियूष पान्डेय को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी नीता जोशी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को पद्म श्री से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पूर्व UGC प्रमुख एम. जगदीश कुमार को शिक्षा एवं साहित्य क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं उनकी पत्नी सुनीता गोडबोले को चिकित्सीय क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।
131 पद्म पुरस्कार का ऐलान
वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कार देने को मंजूरी दी है, जिनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। शेष पद्म पुरस्कार बाद में आयोजित होने वाले समारोह के दूसरे चरण में प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
इस बार 45 गुमनाम नायकों को सम्मान
असाधारण योगदान देने वाले आम भारतीयों को सम्मानित करने के सिद्धांत को जारी रखते हुए, इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों में देश के कोने-कोने से 45 ’’गुमनाम नायकों’’ को शामिल किया गया है। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।