नई दिल्ली: पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो गई है और इसे लेकर एक शुरुआती सूची भी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, यह प्रारंभिक सूची ऐसे नायकों की है, जिन्हें इस साल पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की तैयारी है. हालांकि पूरी और आधिकारिक सूची सरकार की ओर से शाम को जारी की जाएगी.
सूत्रों के अनुसार, इस शुरुआती सूची में साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण से जुड़े कई नाम शामिल हैं. इनमें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए अंके गवड़ा के अलावा ब्रज लाल भट्ट, बुधरी थाती, भगवान दास रायकर, धर्मिकलाल, डॉ. श्याम सुंदर, चरन हेम्ब्रम और के. पजानिवेल जैसे नाम शामिल हैं.
सूत्रों के मुताबिक, पद्म श्री 2026 के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें तमिलनाडु से डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेशन, राजस्थान से गफरुद्दीन मेवाती, महाराष्ट्र से डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस और भिकल्या लाडक्या धिंडा, उत्तर प्रदेश से चिरंजी लाल यादव, तेलंगाना से डॉ. कुमारस्वामी थंगराज और जम्मू-कश्मीर से डॉ. पद्मा गुरमेट शामिल हैं. पद्म पुरस्कार 2026 की पूरी और अंतिम सूची भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शाम को जारी की जाएगी.