OYO Hotel फिर चर्चा में आया, प्रेमिका से मिलने आया, फिर...

पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Update: 2024-07-14 05:59 GMT
फरीदाबाद: एनसीआर में एक बार फिर एक और ओयो होटल (OYO Hotel) में कांड हो गया। फरीदाबाद के मुजेसर स्थित ओयो होटल में शनिवार दोपहर एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह उत्तर प्रदेश के बरेली से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने फरीदाबाद आया था। मुजेसर थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान बरेली निवासी 28 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। वह अविवाहित है और दो दिन पहले वह फरीदाबाद आया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसने अपनी गर्लफ्रेंड को सेक्टर-22 स्थित एक ओयो होटल में मिलने के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि वहां दोनों ने बैठकर खाना खाया। इसके बाद अचानक शिवम ने तमंचा निकालकर खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
होटल में गोली चलने की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। शिवम की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची मुजेसर थाना पुलिस ने घायल हालत में शिवम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना प्रभारी दर्पण कुमार का कहना है कि घायल शिवम करीब दो साल पहले फरीदाबाद में ही रहता था। उस दौरान महिला से उसकी दोस्ती हुई थी। होटल में मिलने आई महिला विवाहित है, जबकि शिवम अविवाहित है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Tags:    

Similar News

-->