कानपुर। आज नगर निगम मुख्यालय स्थित सभागार में "स्वच्छता की राखी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बी०एन०एस०डी० शिक्षा निकेतन की छात्राओ ने नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों को नगर निगम अधिकारियों की उपस्थिति में राखी बांधी तथा इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त प्रथम प्रतिपाल चौहान जी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने ने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यों के बारे अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दिनांक 30 अगस्त 2023 को अपराहन 1:15 पर नगर निगम मुख्यालय स्थित सभागार में आहुत कराई गई जिसमे नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमित सिंह गौर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए घरों से कूड़ा उठान में आने वाली गाड़ी की कमी को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
शहर में वर्तमान समय में 600 गाड़ियों की आवश्यकता है इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 250 गाड़ियों का ऑर्डर नगर निगम द्वारा दिया गया है। उन्होने बताया कि नगर निगम वर्तमान में 90 वार्डों में घरों से कूड़ा उठा रहा है और निकट भविष्य में 110 वार्डों से कूड़ा उठान का कार्य प्रारंभ किया जाएगा एवं शहर की सड़कों को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए 60 स्थानों पर पोर्टेबल कॉम्पैक्टर लगाने का कार्य शुरू किया गया है व 25 अन्य जगह पर पोर्टेबल कॉम्पैक्टर लगाने हेतु चिन्हित किया गया है ।जिससे शहर को स्वच्छ बनाने में सहायता प्राप्त होगी। कार्यक्रम में बी०एन०एस०डी० शिक्षा निकेतन छात्र छात्राओं के साथ-साथ नगर निगम उद्यान अधीक्षक वी.के सिंह, प्रभारी आई०टी० परवेज़ खान, वैयक्तिक सहायक (नगर आयुक्त) संजय कटियार, रफ्जुल रहमान, प्रभारी रविश, जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन 4 श्री राम चौरसिया, विशेषज्ञ अभियंता swm शशांक दीक्षित, सफ़ाई एवं खाद्य निरीक्षक फ़हीम सिद्धकी, सचिदानंद रस्तोगी, श्याम सिंह तथा अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
Tags: