'ऑपरेशन सिंदूर' , सर्वदलीय बैठक हुई शुरू, VIDEO

PM मोदी से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे NSA अजीत डोभाल

Update: 2025-05-08 05:42 GMT

नई दिल्लीसंसद भवन में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सर्वदलीय बैठक हुई शुरू। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए संसद भवन पहुंचे।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में बैठक हो रही है। इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में जानकारी दी जा रही है। 
सरकार की ओर से इस बैठक में अमित शाह और किरेन रिजीजू मौजूद हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में है। विपक्ष की ओर से राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बैठक में हैं। 
इससे पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के सैन्यबलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के साथ पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और अन्य जगह नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हर राजनीतिक दल ने सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम किया। 

भारत से तनाव के बीच दहशत में पाकिस्तानी

भारत द्वारा पाकिस्तान में कई ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हवाई हमले करने के एक दिन बाद गुरुवार सुबह पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में कई धमाकों की जानकारी मिली है। इसके बाद इलाके में सायरन की आवाजें तेजी से सुनाई दे रही हैं। इससे लोगों में दहशत फैल गई, बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल गए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के हवाले से ऐसा दावा किया है। हालांकि भारत ने पाकिस्तान पर कोई नई सैन्य कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है।
पाकिस्तानी मीडिया के दावे के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच यह धमाका दोनों परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसी देशों के बीच टकराव के और अधिक बढ़ने की आशंका को गहरा कर रहा है।
पाकिस्तानी मीडिया दावा कर रहा है कि यह हमला भारतीय सेना द्वारा किया गया हो सकता है, हालांकि भारत की तरफ से गुरुवार सुबह किसी भी हमले की कोई पुष्टि नहीं की गई है। यह पाकिस्तान की तरफ से है।
Tags:    

Similar News

null