जम्मू। कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर हो गया है। दरअसल कल खबर आई थी कि कुलगाम में उस समय गोलियों की आवाज गूंज उठी, जब सुरक्षाबलों से बचने के लिए आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायर किया और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जो देर रात गए इस खबर के लिखे जाने तक जारी थी।
इससे पूर्व, अनंतनाग में आतंकियों के तीन मददगारों केा हथियारों के एक जखीरे के साथ पकड़, पुलवामा में एक बड़े आतंकी हमले के षडयंत्र को विफल बनाने का दावा किया है। यहां मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने आज शाम को एक विशेष सूचना के आधार पर कुलगाम जिले के अक्खाल, देवसर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस क्षेत्र में तीन से चार आतंकियो को देखा गया था।
सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया और जैसे ही वह गांव के बाहरी छोर पर जंगल की तरफ बढ़ने लगे तो एक जगह छिपे आतंकियों ने उन पर फायर कर दिया जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और उसके दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी थी।