जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने सोमवार को अनंतनाग जिले में सात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। पुलिस के एक बयान में बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और उनके दुरुपयोग के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने पूरे जिले में नशीले पदार्थों की समस्या पर लगाम लगाने के लिए अपने प्रयासों को और तेज कर दिया है।
कई अभियानों के दौरान पुलिस टीमों ने सात तस्करों को पकड़ा और उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए। अनंतनाग पुलिस स्टेशन की एक टीम ने नवाथू डैंटर इलाके से शरीर अहमद भट निवासी चिरहामा, मीरबाजार को पकड़ा और उसके पास से लगभग 230 ग्राम चरस जैसा पाउडर बरामद किया। एक अन्य अभियान में पुलिस ने एक कार को रोका, जिसे मीरडैंटर निवासी मोहम्मद अल्ताफ भट चला रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 153 ग्राम चरस जैसा पाउडर बरामद किया गया। इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।
वजीरबाग और अनंतनाग पुलिस स्टेशन के पीछे चलाए गए अलग-अलग अभियानों में पुलिस ने बिट्टू दंतानी (निवासी: चापुर मेहंदी कुआं, अहमदाबाद, गुजरात; वर्तमान में अचाबल अड्डा, अनंतनाग में रह रहा है) और अजय कुमार (निवासी: वेरूगाम काडी, गुजरात) को पकड़ा। उनके पास से लगभग 17 ग्राम और 22 ग्राम चरस बरामद की गई। इसी बीच एक पक्की सूचना के आधार पर संगम पुलिस पोस्ट ने बलियार मरहामा निवासी बिलाल अहमद भट के घर पर छापा मारा और वहां से लगभग 7.170 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया।
इसी तरह, शेरबाग पुलिस पोस्ट की एक टीम ने हाई ग्राउंड इलाके से दानिश मंजूर शेख (निवासी: जंगलात मंडी, अनंतनाग) को पकड़ा और उसके पास से लगभग 205 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया। इसके अलावा, मट्टन पुलिस स्टेशन की एक टीम ने गोपालपोरा, मट्टन के रहने वाले जावेद मुख्तियार पशू को पकड़ा और उसके पास से लगभग 52.6 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया। एक अन्य कार्रवाई में डीके पोरा पुलिस पोस्ट की एक टीम ने ब्रिन्टी के रहने वाले बशीर अहमद भट को पकड़ा और उसके पास से लगभग 15 ग्राम चरस बरामद की।
संबंधित पुलिस स्टेशनों में कानून की उचित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Tags: