CISF जवान की बहादुरी पर अधिकारियों का गर्व, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

ड्यूटी निभाते हुए घायल हुआ जवान, फिर भी नहीं छोड़ी जिम्मेदारी

Update: 2026-04-27 16:07 GMT
Delhi दिल्ली। Border Security Force और Central Industrial Security Force के शीर्ष अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान घायल हुए सीआईएसएफ जवान की बहादुरी की सराहना की। बीएसएफ के महानिदेशक Praveen Kumar, सीआईएसएफ के महानिदेशक Praveer Ranjan और एडीजी (नॉर्थ) Sudhir Kumar ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का हालचाल जाना।
घायल जवान सीआईएसएफ की स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) के कांस्टेबल (जीडी) योगेश हैं, जो पश्चिम बंगाल में एक ‘वाई’ श्रेणी के संरक्षित व्यक्ति की सुरक्षा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान संरक्षित व्यक्ति के आवास पर देशी हथियारों से हमला किया गया, जिसमें जवान योगेश को गोली लग गई।
जानकारी के अनुसार, हमले के दौरान योगेश ने पूरी बहादुरी और सतर्कता के साथ संरक्षित व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की। इसी दौरान उनके बाएं पैर (काफ) में गोली लगी, लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटे बिना स्थिति को संभाला।
अस्पताल में अधिकारियों ने जवान की हिम्मत, कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर दक्षता की सराहना करते हुए उन्हें जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे बहादुर जवान देश की सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। सीआईएसएफ और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की इस मुलाकात से जवान का मनोबल बढ़ा है और यह संदेश गया है कि सुरक्षा बल अपने कर्मियों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहते हैं।
Tags:    

Similar News