राजभाषा पखवाड़ा में अधिकारी राजभाषा प्रश्न मंच का आयोजन

Update: 2023-09-08 14:14 GMT
जबलपुर। महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे  सुधीर कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में ‘राजभाषा पखवाडा - 2023’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनाँक 08.09.2023 को अपर महाप्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे, रविशंकर सक्सेना की अध्यक्षता में ‘‘अधिकारी राजभाषा प्रश्न मंच’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पमरे मुख्यालय में कार्यरत रेल अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिंसा लिया। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उदबोधन में अपर महाप्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी रविशंकर सक्सेना ने कहा कि 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी को संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।
इसी ऐतिहासिक दिन का स्मरण करने के लिए पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। मुझे खुशी है कि हमारे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपना दैनिक कामकाज राजभाषा हिंदी में ही करते हैं। यह हमारी राजभाषा हिंदी के प्रति गहरी निष्ठा का प्रतीक है। राजभाषा हिंदी में काम करना हमारा संवैधानिक दायित्व है और इसे हम सभी को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से करना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी को हिंदी दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए राजभाषा हिंदी में सरकारी कामकाज करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी तथा उप मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री महेश कुमार सहित मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा राजभाषा प्रश्न मंच में पूछे गए सवालों का आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन श्री राज रंजन श्रीवास्तव, राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया।
Tags:    

Similar News

-->