अफसर फंसे हनीट्रैप में, लड़की ने ऐसे फैलाया जाल, 50 लाख लिए

मल्टीनेशनल कंपनी के बड़े अफसर.

Update: 2024-08-29 12:12 GMT
रांची: रांची पुलिस को बुधवार को हनीट्रैप के एक मामले का पता चला। इस खुलासा उस समय हुआ, जब श्वेता नाम की लड़की मेहुल साह नामक व्यक्ति से एयरपोर्ट रोड में भिड़ गई। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। सभी मिलकर मेहुल के साथ मारपीट कर रहे थे। मेहुल एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) के बड़े अधिकारी हैं।
जानकारी के मुताबिक, मेहुल साह को श्वेता ने हनीट्रैप किया और 50 लाख रुपए लिए। पैसे की मांग पर एयरपोर्ट रोड में झगड़ा चल रहा था, तभी एयरपोर्ट थाने की पुलिस पहुंची और थाने ले गई। पूछताछ में हनीट्रैप मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने हवाले के जरिए लिए पैसे भी बरामद कर लिए हैं। सूचना पर मेहुल की पत्नी रांची पहुंची। पत्नी ने केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने श्वेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, मेहुल साह मुंबई की मल्टी नेशनल कंपनी के बड़े अधिकारी हैं। श्वेता जमशेदपुर की है। सोशल मीडिया से दोस्ती हुई थी। दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे। श्वेता मेहुल से लाखों रुपए ले चुकी थी। कुछ दिनों से दूरियां बढ़ गईं थी। इसी क्रम में श्वेता रांची में रहने लगी। सप्ताहभर पहले श्वेता ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मेहुल को हनीट्रैप में फंसाने का प्लान बनाया। इसी क्रम में अपना न्यूड वीडियो बनाकर भेजा और कहा कि वह मिलना चाहती है, जिसके बाद मेहुल रांची पहुंचे।
श्वेता से मिलने मेहुल रांची पहुंचे। श्वेता और उसके दोस्तों ने मेहुल को शहर में घुमाया। एक प्रतिष्ठित होटल में कमरा बुक कराया। वहां श्वेता ने मेहुल का न्यूड वीडियो बना लिया और ब्लैकमेलिंग शुरू की। सोशल मीडिया समेत परिजनों को न्यूड वीडियो भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने लगी। मेहुल डर गए। श्वेता ने 50 लाख रुपए डिमांड की, जिसे मेहुल ने अपर बाजार के एक व्यवसायी से हवाला के जरिए दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी श्वेता उससे और पैसे की डिमांड कर रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच होटल से ही झगड़ा हो रहा था। पुलिस ने श्वेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
Tags:    

Similar News

-->