अजमेर। लखनऊ और छत्तीसगढ़ में बाइक पर रोमांस करने के वीडियो सामने आने के बाद एक नया वीडियो राजस्थान के अजमेर से सामने आया है. जहां सोमवार देर रात रीजनल कॉलेज चौराहे से नौसर घाटी तक एक प्रेमी जोड़ा चलती बाइक पर रोमांस करता दिखा.

वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बाइक सवार युवक फॉयसागर रोड निवासी साहिल मैसी (24) और एक युवती को चिन्हित किया. इसके बाद शाम को पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पकड़ कर पूछताछ की. साथ ही बाइक को भी जब्त कर लिया.

करण सिंह खंगारोत ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 336- (जान जोखिम में डालना), 279- (लापरवाही पूर्वक कार्य करना), 294- (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कार्य करना) में मामला दर्ज किया है. टीम गठित कर जांच की जा रही है. पुष्टि होने पर युवक-युवती के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वीडियो में दिखा कि बाइक एक युवक चला रहा है. युवती आगे की तरफ पीछे मुंह करके बैठी है. बाइक सवार अजमेर से पुष्कर की तरफ जा रहे हैं. सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता व जान को संकट में डालकर किए जा रहे इस कृत्य को लेकर शहर में चर्चा है. ​​​​​​


Tags: