अंक ज्योतिष, 29 सितंबर 2023

Update: 2023-09-29 00:40 GMT

मूलांक 1- मूलांक 1 के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने काम में तेजी लाएंगे और कार्यों को समझदारी से आगे बढ़ाएंगे।आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। अति उत्साह से बचें। योग और व्यायाम की दिनचर्या बनाए रखें। अगर आपके कार्य कोई अटके हुए हैं तो धैर्य रखें। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन बड़े कामों को अंजाम देने का है। आप अपने कार्यों में सफल होंगे और महत्वपूर्ण अवसर और लाभ पैदा करेंगे। आप अपने पेशेवर प्रयासों को बढ़ाएंगे। आपकी बोली से लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सुख और आराम का अनुभव होगा। भावनात्मक मामले स्थिर रहेंगे। आप अपनों के साथ आगे बढ़ेंगे। ज्यादा भावुक होने से बचें।

मूलांक 3- मूलांक 3 के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में तारीफ हासिल करेंगे। रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। आप अपने करियर या व्यवसाय में तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। मित्र और सहयोगी सहायता प्रदान करेंगे। आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

मूलांक 4- मूलांक 4 के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम ला सकता है। आपके मित्र सहयोगी रहेंगे। आपके निजी रिश्ते मजबूत होंगे। लंबित मामलों में गति आएगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सबके प्रति सम्मान की भावना रखें। किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। आपके कार्य में अनुशासन रहेगा।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन कई क्षेत्रों में तरक्की ला सकता है। आप कार्यस्थल पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से ज्यादा होगा। व्यावसायिक तौर पर आप प्रभावशाली रहेंगे। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों को आज वांछित परिणाम मिल सकते हैं। आप कार्यों में गति प्राप्त करेंगे। समय सीमा से पहले कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर गपशप से बचें। प्रयासों में तेजी बनाए रखें। सभी के सहयोग से आपको गति मिलेगी। निजी मामलों में आप प्रभावशाली रहेंगे। दोस्तों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। बेकार के जोखिम लेने से बचें।

मूलांक 7- आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए शुभ परिणाम का संकेत लाया है। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में गति आएगी। कोर्ट-कचहरी के फैसले आपके पक्ष में होंगे। संपत्ति और वाहन की खरीदारी संभव हो सकती है। मुलाकातों के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। आप कई विषयों में प्रगति करेंगे।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन भाग्योदय करा सकता है। आप अपने लक्ष्य हासिल करने में सफल होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रदर्शन बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में गति आएगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

मूलांक 9- मूलांक 9 के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप आर्थिक और व्यापारिक मामलों में तरक्की हासिल करेंगे। निजी मामले पहले की तुलना में सामान्य रहेंगे। नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने कार्यों में एक्टिव रहेंगे। प्रोफेशनल कार्यों पर ध्यान दें। आज वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।

Tags:    

Similar News

-->