अंक ज्योतिष, 21 सितंबर 2023

Update: 2023-09-21 00:47 GMT

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन हर तरफ से खुशहाली ला सकता है। भाग्य का साथ मिलने के कारण आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। मैनेजमेंट आपके कार्य से प्रभावित होगा। निजी कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। दिल के मामलों में आप उत्साह दिखाएंगे। सफलता का प्रतिशत और भी बेहतर रहेगा।

मूलांक 2- मूलांक 2 के लिए आज का दिन आपके जीवन में पॉजिटिविटी ला सकता है। आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप नए अवसरों को स्वीकार करेंगे। व्यावसायिक विस्तार के संकेत हैं। आप उच्चाधिकारियों से मेलजोल बढ़ाएंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

मूलांक 3- आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए वित्त और व्यापार की दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है। आपका उत्साह चरम पर रहेगा। आप आत्मविश्वास के साथ अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते रहेंगे। अपनों की बातें ध्यान से सुनें। पर्सनल मैटर्स में धैर्य दिखाएं। आपका करियर और व्यवसाय उम्मीदों के अनुरूप होगा। आप अपनी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। कड़ी मेहनत के बल पर नए अवसर सामने आएंगे।

मूलांक 4- मूलांक 4 के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आप सफलता प्राप्त करेंगे। समृद्धि की ओर कदम तेजी से बढ़ेंगे। आप साहस के साथ काम करेंगे। धन लाभ हो सकता है। आप रिश्तों में मधुरता लाएंगे। जोखिम लेने से बचें। आप अपनी लाइफस्टाइल में सुधार लाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क में आएंगे। करियर और बिजनेस उन्नति की राह पर रहेगा। निजी मामलों पर आप धैर्य से काम लेंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। रिश्ते अनुकूल रहेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी।

मूलांक 6- मूलांक 6 के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है। आर्थिक मामलों आपका दिन शुभ रहने वाला है। आप कार्यों और जिम्मेदारियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा। निजी जीवन में आप आराम और विलासिता पर जोर देंगे। आप चीजों को व्यवस्थित ढंग से व्यवस्थित करेंगे। आप रिश्ते बनाए रखेंगे। अपनी प्लानिंग के हिसाब से कार्यों में आगे बढ़ें।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन सुख, आराम और सौभाग्य बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आपको आज अच्छे शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। निजी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आप अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होने की संभावना है।

मूलांक 8- मूलांक 8 के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। सीनियर्स की सलाह पर ध्यान दें। अपने लक्ष्यों पर अपना फोकस बढ़ाएं। बेकार के जोखिम लेने से बचें। आपका प्रदर्शन मध्यम रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निजी मामलों से संतुष्टि मिलेगी।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आ सकता है। आपको व्यापार में सफलता मिल सकती है। संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रखेंगे। आपके करियर और बिजनेस में गति आएगी। परिवार के सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आप सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे।

Tags:    

Similar News

-->