अंक ज्योतिष, 7 मई 2023

Update: 2023-05-07 00:36 GMT

अंक 1

आज आप ऊर्जावान रहेंगे। मन अतिरिक्त कार्यों में ज्यादा लगेगा। सरकारी कार्य जो रूके हुऐ थे, वो आज सम्पन्न हो जाएंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – सफेद

अंक 2

आज का दिन प्रगति के लिए अनुकूल हैं। आज शेयर मार्केट में धन न लगायें। राजनीतिक कार्यों में प्रयासों में सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – कसैला हरा

अंक 3

आज आप अपने अतीत के बारे में सोचेंगे, हालांकि इससे आपको कोई फायदा तो नहीं होगा, लेकिन यादें ताजा हो जाएंगी। नए प्रेम संबंध बनेंगें। सन्तान से खुशी की खबर मिल सकती है।

शुभ अंक – 14

शुभ रंग – गुलाबी

अंक 4

घर की सजावट में आज ज्यादा खर्च हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल है। जमीन, घर आदि से सम्बन्धित आय स्रोत कम हो सकते हैं। यदि विवाह योग्य हैं तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – लाईट ग्रीन

अंक 5

आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी इसका असर पड़ सकता है। हालांकि आप अपने कार्य में फोकस रहेंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – ग्रे

अंक 6

आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। प्यार में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। आप अपनी मीठी बातों द्वारा स्थिति को संभाल लेंगें। पार्टनरशिप से कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

शुभ अंक – 11

शुभ रंग – नारंगी

अंक 7

आज अपने परिवार, भाई- बहन के साथ सुखद समय बितेगा। विद्यार्थियों के लिए, प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। जरूरत है वाणी पर नियंत्रण की।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग - हल्का नीला

अंक 8

उतावलापन से कोई भी निर्णय न लें अन्यथा हानि होगी। आज आपकी तरफ नए मित्र दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। माता के आशीर्वाद से कोई भी कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग - सफेद

अंक 9

आज आपको सफलता पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। आपकी कला एवं संगीत में विशेष रूचि रहेगी। खाली समय में दोस्तों के साथ किसी अहम मुद्दे पर चर्चा करेंगे। विरोधियों में आपका भय बना रहेगा।

शुभ अंक – 19

शुभ रंग – लाल


Tags:    

Similar News

-->