अंक 1

अपनी वर्तमान योजनाओं में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन के मामलों पर ध्यान दें, चाहे वो रिश्तों का संकट हो या नवीनीकरण या आवश्यक मरम्मत से संबंधित।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2

अभी कोई खरीददारी या निवेश की आवश्यकता हो सकती है। गहराई से मामले पर विचार करने के लिए समय निकालें। आज आप बहुत कुछ हासिल करेंगे।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3

जल्दबाज़ी में आपका नुकसान न हो इसलिए अपने ध्यान को केंद्रित करें। अपने करीबी लोगों की सलाह को मानें क्योंकि यह सलाह आपकी मदद कर सकती है। अपने व्यक्तित्व, उत्साह और दृढ़ संकल्प से सबका दिल जीत लेंगे।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4

भाई बहन आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते प्रतीत होंगे, जो सैर-सपाटे या घर के कामों में आपकी मदद करेंगे। प्रभावी बातचीत इस दिन की ज़रूरत है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5

नेटवर्किंग भविष्य में मिलने वाले मौकों का कारण बनेगी। परिवार, दोस्तों को कॉल, ईमेल, टेक्स्ट करें और एक अच्छा श्रोता बनें। कुछ बड़ी योजनाएं शुरू होने वाली हैं और भगवान ने आपके लिए कुछ अलग और बड़ा सोच रखा है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6

आपका परिवार आपकी पेशेवर सफलताओं का जश्न मनाने के लिए तैयार है। अपनी पदोन्नति या वेतन में वृद्धि का पूरा मज़ा लें। धन प्राप्ति की संभावना है लेकिन गलत निवेश से बचें और ज़रूरत पड़ने पर चौकस रहें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7

आपके प्रियजन या पडोसी किसी परेशानी का सामना कर सकते हैं। आज आप पाएंगे कि एक उत्तम जीवन, प्रेम से प्रेरणा और ज्ञान से सही राह प्राप्त करता है। सार्थक चीजों पर समय बिताएं।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8

घरेलु जीवन में थोड़ी परेशानी होने का योग है। ऐसे में आप अपने बच्चों और परिवार से प्रेम, सुख व सुरक्षा की अपेक्षा करेंगे। शांत रहें और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले अच्छे से सोचें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9

अभी आप अकेला महसूस कर सकते हैं। कोई मुद्दा आपको परेशान करेगा जैसे कोई सेहत से जुड़ा या कोई रहस्य्मय, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं। डॉक्टरों और बुजुर्गों से सलाह लें।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Tags: