अंक ज्योतिष, 29 फरवरी 2024

Update: 2024-02-29 00:47 GMT

मूलांक-1-फिटनेस के लिए आप अपने आप ध्यान दे रहे हैं, वहीं मानसिक शांति पाने के लिए भी मेडिटेशन करें। आर्थिक स्थिति अच्छी चल रही है। किसी घर या संपत्ति से उम्मीद से कम रिटर्न मिलने की संभावना है। आपके करियर में अच्छा मौका मिलेगा।

मूलांक-2-शैक्षणिक मोर्चे पर आप शफल होंगे। उन लोगों पर बहुत अधिक विश्वास न करें जो नेगेटिव हों। वर्कआउट पर ध्यान दें। पैसे बचाने की आपकी पहल की सराहना होगी। आप जो भी कर रहे हैं उस पर ध्यान केंद्रित रहना महत्वपूर्ण है।

मूलांक-3-हेल्थ के लेवल पर आपको आपकी पहल से भरपूर लाभ मिलेगा। आप सराहनीय ढंग से अपने फाइनेंस का मैनेजमेंट करने में सक्षम होंगे।आपमें से कुछ लोगों को प्लॉट या अपार्टमेंट के रूप में संपत्ति मिलने की संभावना है।

मूलांक-4-एक्सरसाइज के साथ सुबह की जोरदार दौड़ आपको थका सकती है। घर परिवार में मंगलकार्य होंगे। आपके लिए समय अच्छा है, इसलिए परीक्षा की तैयारी फोकस करके करें, आपको लाभ होगा। प्रोफेशनल लोगों को आज प्रॉफिट होने की संभावना है।

मूलांक-5- कुछ अच्छे लोगों को अपना ग्राहक बना सकते हैं। कुछ गृहिणियों के मन में घर को रीसेट करने का विचार हो सकता है। विदेश यात्रा के प्रस्ताव को अस्वीकार करने का कोई कारण नहीं है। घर के लिए कोई बड़ी वस्तु खरीदने में आपको अच्छा सौदा मिलने की संभावना है। छात्र अपने सपनों को साकार करने में सभी बाधाओं को पार कर लेंगे।

मूलांक-6- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने के संकेत हैं। पैसों को लेकर चिंतित लोग आज टेंशन फ्री हो सकते हैं। खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों को अच्छा सौदा मिलने की संभावना है।

मूलांक-7- परिवार के किसी बुजुर्ग की आपको चिंता हो सकती है। एजुकेशन फील्ड में अपना ग्रेड बेहतर करने का मौका मिलेगा। रियल एस्टेट लेनदेन एक अच्छा निवेश साबित हो सकता है।

मूलांक-8-ऑफिस में आज आपको अपनी एकाग्रता और फोकस डगमगाता हुआ लग सकता है। परिवार के किसी शख्स के कारण परेशान हो सकते हैं। लंबी यात्रा फिलहाल के लिए टाल दें। आप में से कुछ लोग अपनी संपत्ति बढ़ाने में सक्षम होंगे और संपत्ति खरीदने की योजना भी बनाएंगे।

मूलांक-9-काम के प्रति आपके समर्पण का भरपूर प्रतिफल मिलेगा। घर के बाहर अच्छा समय व्यतीत होने की संभावना है। जरूरी चीजों के लिए बचत करने के लिए आपको खर्चों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत हो सकती है।

Tags:    

Similar News

-->