अंक ज्योतिष, 4 फरवरी 2023

Update: 2023-02-04 00:39 GMT

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के घर में आज पिछले दिनों से चला आ रहा क्लेश समाप्त हो जाएगा। प्रेम और धैर्य से काम लें। इस मूलांक वाले छात्रों को उदास होने की जरूरत नहीं है। करियर में तरक्की की संभावनाओं को मजबूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मूलांक 2

अंक ज्योतिष के आधार पर मूलांक 2 वालों को आज कार्यक्षेत्र में परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अपनी प्रतिभा से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बदलते मौसम का असर हो सकता है, सेहत के प्रति सचेत रंहे। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा।

मूलांक 3 

मूलांक 3 वालों पर आज काम की अधिकता होगी, जिसकी वजह से भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। कामकाज की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी और लव लाइफ मजबूत होंगे। पिता के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी और उनका सहयोग मिलेगा।

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों का दिन आज अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग में वृद्धि हो सकती है और व्यापार के कार्यों को भी पूरा करेंगे। काम के चलते थकान हो सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति से बचें, मन को सकारात्मक रखें। सभी कार्य शांति से निपुण जाएंगे। प्रफेशनल और व्यावसायिक आर्थिक प्रगति होगी।

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों का दिन मध्यम फलदायी होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनेंगे। यदि आप एक छात्र हैं और परीक्षा में मनचाहा परिणाम ना मिले तो दुखी ना हों। कार्यों में लापरवाही हड्डी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। जीवन में नए प्रेम का आगमन हो सकता है।

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले आज कार्यों में सावधानी बरतें, शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। दैनिक व्यापारी मेहनत से ना भागें, अपेक्षा से बेहतर फल मिलेगा। लव लाइफ में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं। अपना समय परिजनों के साथ बिताएं। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। पाचन से संबंध में समस्याएं आ सकती हैं।

मूलांक 7

मूलांक 7 वालों का समाज में मान बढ़ेगा। लोग आपके काम की सराहना करेंगे और आपसे सीख लेंगे। वाहन या कोई तकनीकी उपकरण में पैसा खर्च न करें। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। विदेश जाने के इच्छुक जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले आज कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास व मनोबल को ऊंचा रखें। अधिकारियों से बहुत मदद मिलेगी। लव लाइफ वाले पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। रोजगार की तलाश करने वाले किसी अच्छे समाचार की अपेक्षा रखें। नकारात्मक व्यक्ति से बचकर रहें। सेहत और फिटनेस पर सख्त ध्यान दें।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों के लिए दिन आज अच्छा रहेगा। लव लाइफ में नया जोश लाएं। जीवनसाथी आपको खुश रखेंगे। रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। छात्र पढ़ाई-लिखाई में समय नहीं देंगे तो मुसीबत में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई आपके पीछे आपके लिए तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है, संयम रखें। कारोबारियों का विकास होगा।

Tags:    

Similar News

-->