अंक ज्योतिष, 27 सितंबर 2023

Update: 2023-09-27 00:44 GMT

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। लोग आपके व्यक्तित्व की ओर आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। परिवार की ओर से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। खुशी व शांति का माहौल रहेगा। आप अपने प्रयासों में बेहतर तरीके से आगे बढ़ेंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। हालांकि धन को सोच-समझकर खर्च करें।

मूलांक 2- मूलांक 2 वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ व प्रभावशाली रहने वाला है। आज आप कुछ क्रिएटिव एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में भी आपका कद बढ़ सकता है। संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दें। कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ सहयोग बनाए रखें।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहने वाला है। आप कार्यों को पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे। अपने लक्ष्यों पर फोकस रहने से तरक्की हासिल करेंगे। आप पेशेवर और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे। आपके कार्यों में लगातार सफलता मिलेगी। कई मामलों में परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।

मूलांक 4- आज मूलांक 4 वाले व्यक्तियों के लिए बातचीत का दिन है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर बनाए रखने के लिए संचार जरूरी है। आप व्यक्तिगत मामलों में गति बनाए रखेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां अनुकूल रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हर मामले में स्थिति नियंत्रण में रहेंगी। पार्टनर और सहकर्मी सहयोगी रहेंगे। कामकाज में सुधार होगा।

मूलांक 5- मूलांक 5 वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपका दिन प्रियजनों के सहयोग से सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में मेहनती रहेंगे। आप कई क्षेत्रों में प्रयास करेंगे। हालांकि कोई भी फैसला भावुक मन से न लें। सभी के सहयोग से आप आगे बढ़ेंगे। अपने प्रियजनों का ख्याल रखें। आप प्रेम और विश्वास पर जीत हासिल करेंगे।

मूलांक 6- आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आने वाला है। आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। प्रतियोगिताओं में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आप व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ाएंगे। आपके करियर या व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे।

मूलांक 7- आज का दिन मूलांक 7 वाले लोगों के लिए सफलता और उन्नति भरा साबित हो सकता है। आप अपनी प्लानिंग्स के अनुसार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। कार्यों में अनुशासन के कारण आप सफलता हासिल करेंगे। आपकी लाइफस्टाइल में सुधार होगा। आप महत्वपूर्ण मामलों में तेजी दिखाएंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

मूलांक 8- आज का दिन मूलांक 8 वाले जातकों के लिए सुखद हो सकता है । आप अपने करियर और व्यवसाय में सफलता हासिल करेंगे। आप बुद्धिमत्ता के दम पर कार्यों में सफलता पाएंगे। मित्र सहयोगी रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपका सहयोग बना रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। निजी मामलों में आप मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। व्यावसायिक तौर पर आप प्रभावशाली बने रहेंगे।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप एक सुखद जीवन व्यतीत करने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर आपकी पॉजिटिविटी बढ़ेगी। आप महत्वपूर्ण कार्यों को अच्छे से करने में सफल रहेंगे। लंबित निर्णय आपके पक्ष में होंगे। संपत्ति एवं वाहन की चाहत रहेगी। आप परिवार के साथ खुशियां शेयर करेंगे।

Tags:    

Similar News

-->