अंक ज्योतिष, 24 फरवरी 2022

Update: 2022-02-24 00:36 GMT

1: मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन कुछ अनूकूल नहीं दिखाई दे रहा है। आज अपने सामान का ध्यान रखें सामान चोरी होने की आशंका है। साथ ही किसी दूसरे के कारण उधार भी लेना पड़ सकता है। इतना ही नहीं प्यार के मामले में भी तनाव से गुजरना होगा।

2: आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा, घर के काम के कारण व्यस्त रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। आज नए लोगों के साथ मुलाकात होने की संभावनाएं भी बनी हुई हैं।

3:आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं होने वाला है. किसी ना किसी कारण खर्चा बढ़ेगा। जिस व्यक्ति पर आप सबसे अधिक विश्वास करते हैं उससे आपको परेशानी मिल सकती है। कुछ मांगलिक कार्य भी पूरे होते दिखाई दे रहे हैं.

4: दिन की शुरुआत होने के साथ ही आर्थिक स्थिति मध्यम बनी रहेगी। आज कुछ अप्रत्याशित सौदों अथवा अचानक होने वाले सौदे होते दिखाई दे रहे हैं। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

5: अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अपने बचाए हुए धन को बेफिजुल खर्च करने से बचें। आज आपका भाग्य साथ देगा जिस कारण आप कुछ सकारात्मक काम कर सकते हैं. जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे.

6: पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर रह सकता है। हालांकि, आपको कानूनी कार्यवाही में फंसना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

7: आज आपके अधिक मेहनत करनी पड़ेगी तभी आपका भाग्य साथ देगा। साथ ही आर्थिक रूप से भी तभी मजबूती मिलेगी। बिना किसी की सहायता के आपको लाभ नहीं होने वााला है। लाभ के लिए दूसरों पर निर्भर रहेंगे।

8: आर्थिक रूप से आज का दिन फल देने वाला रहेगा। विभिन्न स्रोतों से आपको आय की प्राप्त होगी। आज का दिन मिले-जुले फल देने वाला होगा। बीच-बीच में आपको कुछ परेशानियों का भी सामना करना होगा। इसीलिए आज थोड़ा अधिक सजग रहें।

9: अपने गुस्से पर काबू रखें, किसी के साथ विवाद होने की आशंका है। अपने व्यवहार को थोड़ा शालीन रखें। दोस्तों के साथ भी तनातनी अधिक रह सकती है।


Tags:    

Similar News

-->