अंक ज्योतिष, 23 जून 2023

Update: 2023-06-23 00:45 GMT

अंक 1

आपके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। नई नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। मनपसंद जगह पर जा सकते हैं।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग- हरा

अंक 2

कामकाज के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। खाने में जंक फूड का परहेज करें वरना बीमार पड़ सकते हैं। लोगों का सामना करना पड़ेगा, परन्तु उनकी परवाह आप नहीं करेंगे। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सेहत खराब रहेगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- केसरिया

अंक 3

आज आप किसी की बातों में आकर कोइ गलत निर्णय ले सकते हैं। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं जहां पर आपके ऊपर झूठे आरोप लग सकता है। अपमान और बदनामी का भय है। नई कार्य योजना बनेगी, परन्तु आप लापरवाही से काम करेंगे। जिससे अधिक फायदा नहीं हो सकता है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- नारंगी

अंक 4

आज महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच आज मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है। प्रेमिका से तनाव बढ़ेगा। तनावमुक्त रहने के लिए उन्हे घूमाने ले जाएं। बीमार होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 17

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 5

आज कोई शुभ सूचना आपको मिल सकती है। लेकिन आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। उसे अपने पर हावी न होने दें। काम से मन प्रसन्न रहेगा। करियर अच्छा होने का समय है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- पीला

अंक 6

जीवनसाथी या प्रेमिका के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार लाइफ में खुशहाली लाएगा। पत्नी की सलाह से भाग्योदय व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। संतान के साथ समय ज्यादा बीतेगा। आज आप भावुक रहेंगे। गलत फैसला बड़ा बदलाव ला सकता है।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 7

सम्पत्ति संबंधी मामलों को पूरी कुशलता से निपटाएंगे। किसी उत्सव या पारिवारिक पार्टी में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी का कार्यक्रम बन सकता है। नया कार्य शुरू करने का दिन उत्तम है।

शुभ अंक- 23

शुभ रंग- लाल

अंक 8

कारोबार में सोच-समझकर कोई भी योजना बनाकर चलें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे। सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का मौका मिलेगा। पति-पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। हालांकि व्यर्थ की यात्राएं होंगी।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- नीला

अंक 9

वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- सफेद 

Tags:    

Similar News

-->