अंकज्योतिष, 20 जनवरी 2022

Update: 2022-01-20 00:42 GMT

1: आज के दिन आपके कार्यों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे और आज भाग्‍य भी आपका साथ देगा। दोस्‍तों की ओर से आगे बढ़कर कोई आपकी मदद कर सकता है। ऐसा करने से आपका कोई बड़ा रुका कार्य संपन्‍न हो सकता है।

2: आज का दिन ऐसा है कि आज आपको अपने साथी की बात मजबूरन माननी पड़ सकती है। आपको किसी प्रकार की दुविधा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका मन नहीं लगेगा और लगेगा कि आप कुछ गलत कर रहे हैं।

3:आज आप कुछ मस्ती के मूड में होंगे लेकिन हो सकता है कि कुछ लोगों के कारण आप अपने पसंद के काम न कर पाएं। आपको दूसरों की बातें अधिक सुनने को मिल सकती है। आपके आस-पास कोई ऐसा है जो आपकी बातों से असंतुष्‍ट रहेगा।

4: काम को पूरा करने के लिए आज आपको बार-बार प्रयास करने पड़ेंगे। हो सकता है कि आपको आज किसी प्रकार का लाभ न मिल पाए। निराश न हों क्योंकि आने वाले समय में ये स्थिति सकारात्मक रहेगी। आपके मन का कोई कार्य होने से प्रसन्‍नता रहेगी।

5: आज आपका दिन शुभ है, लेकिन कुछ चीजों पर धन व समय व्यर्थ जाता महसूस होगा। ऐसे में आपको चिंता नहीं करनी चाहिए और सब कुछ वक्‍त पर छोड़ देना चाहिए।

6: बेहतर होगा कि आप दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान न दें और अपने काम से काम रखें। अपने काम पर फोकस कीजिए नहीं तो मन भी खराब होगा और काम भी। आर्थिक मामलों में आज दोपहर बाद का समय अधिक अनुकूल दिख रहा है। कारोबार में लाभ पाएंगे और काम करने में भी आपका मन लगेगा।

7: नौकरी और व्यवसाय में तरक्की मिलने का अच्छा मौका दिखाई दे रहा है। जो आपने सोचा था आपको वो सब कुछ इस वक्‍त प्राप्‍त हो सकता है। इस समय लेन-देन से संबंधित चीजों पर नजर बना कर रखनी होगी तो लाभ होगा और आप फायदे में रहेंगे।

8: प्यार के मामले में अच्छा समय है, आज आप किसी के सामने अपने दिल की बात भी रख पाएंगे और आज भाग्‍य भी हर प्रकार से आपका साथ देगा। आपको आज के दिन अपने मन की चीजों को करने का कुछ अवसर तो मिलेगा। धन और वैभव की प्राप्ति होगी।

9: आज के दिन फैमली की ओर से आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। आज आपका काम अधिक रहने वाला है। आप कुछ आलसी हो सकते हैं और काम करने में आपका मन नहीं लगेगा। किसी का बड़बोलापन आपको गुस्सा भी दिला सकता है। संयम से काम लेना होगा। काम अटक सकता है।

Tags:    

Similar News

-->