अंक ज्योतिष, 19 फरवरी 2022

Update: 2022-02-19 00:40 GMT

1:आपके विरोधी इस समय आपकी सफलता को भुनाने की कोशिश करेंगे। अपने बॉस को नए प्रोजेक्ट दिलाने में मदद कर सकते हैं। आर्थिक लाभ सामान्य ही रहेंगे।

उपाय – सुबह के समय तुलसी पर दीपक जलाएं।

2: स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोरी रह सकती है। आज के दिन आराम के मूड में रहने वाले हैं। दिन मिला-जुला ही रहने वाला है।

उपाय – घर पर कपूर का धुआं करें।

3: इस समय आप खुद के साथ-साथ परिवार को लेकर भी कुछ चिंतित रह सकते हैं। अपने काम को करने के लिए आपको कुछ मदद मिलेगी।

उपाय – पीपल का पूजन करें।

4: काम की अधिकता का असर आपकी सेहत पर दिखाई देगा। इस समय कुछ बाहरी लोगों के साथ संपर्क बन सकते हैं। अपने काम में आपको कुछ नई चीजें करने का अवसर भी मिलेगा।

उपाय – कुत्ते को खाना खिलाएं।

5: मौसम के बदलाव का प्रभाव आप पर पड़ सकता है। शरीर में किसी कारण से जलन हो सकती है। पानी का सेवन खूब करें। घर पर आज आप अपने लिए कुछ नई चीजें करने का सोचेंगे।

उपाय – शनि मंदिर में पूजा करें।

6: हड्डियों से संबंधित तकलीफें बढ़ सकती हैं। चिंताओं से काफी व्यथित दिखाई देंगे लेकिन इस दौरान आप कुछ लापरवाही वाला स्वभाव रखेंगे। काम में कुछ जल्दबाजी से बचना चाहिए।

उपाय – कुत्ते को खाना खिलाएं।

7: गुस्से और बेचैनी पर नियंत्रण रखें क्योंकि आपके इस स्वभाव का फायदा कोई उठा सकता है। काम के क्षेत्र में संभलकर काम करें। परिवार में किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उभर सकती है।

उपाय – गोमती चक्र पानी में प्रवाहित करें।

8: किसी नए रिलेशनशिप में पड़ सकते हैं। आज अपने किसी व्यक्ति से सुनने को मिल सकता है। काम को लेकर शांत रहें। बच्चों को लेकर तनाव रह सकता है।

उपाय – मंदिर में माथा टेकें।

9: आज का दिन आप अपने पक्ष में कर सकते हैं। ट्रैवलिंग का मौका मिलेगाष परिवार के साथ आज कुछ लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

उपाय – लक्ष्मी जी का पूजन करें।

Tags:    

Similar News

-->