अंक ज्योतिष, 18 फरवरी 2022

Update: 2022-02-18 00:33 GMT

1: आपकी जल्दबाजी के कारण काम खराब भी हो सकते हैं। खुद को शांत रखें, शाम तक स्थिति आपके पक्ष में होगी। आपको किसी नई जगह पर जाने को मिल सकता है।

उपाय – मछली को खाना खिलाएं।

2: अपने कामों को पूरा करें। भावनाओं में बहकर कोई काम करने से बचें। आप इमोशनली दूसरों के कहने पर परेशानी उठा सकते हैं। नौकरी में दिन सामान्य ही रहेगा।

उपाय – चांदी के गिलास में दूध का सेवन करें।

3: दोस्तों को लेकर आप कुछ एडवेंचर के काम कर सकते हैं। परिवार में काम अधिक होगा। आज कुछ साफ-सफाई के काम भी कर सकते हैं।

उपाय – पिता का आशीर्वाद लें।

4: आज आपके कुछ काम शुरू हो सकते हैं, जिससे आपको कुछ फायदा भी मिल सकता है। हालांकि थोड़ी एकाग्रता में कमी के चलते परेशानी हो सकती है।

उपाय – शिव भगवान का पूजन करें।

5: कुछ नयी चीज मिल सकती है। आज आप अपने काम करने के साथ-साथ किसी ओर के लिए भी मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं।

उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं।

6: बच्चों की ओर आपके खर्च में कमी न आने पाए लेकिन आप कुछ हद तक इस स्थिति से निपट सकते हैं। जो लोग वस्त्र उद्योग अथवा होटल के काम में कार्यरत हैं, उनके लिए समय बेहद अनुकूल है।

उपाय – नीम के पेड़ की जड़ पर दूध चढ़ाएं।

7: कुल मिलाकर, यह अवधि पैसे और वित्त के मामले में अनुकूल रह सकती है। आप आज कुछ दान धर्म से जुड़े काम भी कर सकते हैं।

उपाय – दुर्गा के 12 नामों का स्मरण कीजिए।

8: दिन का पहला भाग आपको नई चीजों से रुबरु करा सकता है। आपको इस शुरुआती समय में अपने काम को लेकर बहुत सजगता बनाए रखनी होगी।

उपाय – जलेबी का प्रसाद चढ़ाएं।

9: आपकी कोई छोटी सी गलती दूसरों द्वारा आप पर आक्षेप लगाने के अवसर पा सकती है। व्यावसायिक सौदे तय करने में सफलता हासिल कर सकते हैं।

उपाय – मंदिर में माथा टेकें।

Tags:    

Similar News