अंकज्योतिष, 16 जनवरी 2022

Update: 2022-01-16 00:37 GMT

1: आपके लिए आज का दिन थोड़ा रिलैक्स वाला होगा। आज आप कुछ वक्‍त चिल करने या फिर अपने शौक पूरे करेन के लिए निकाल पाएंगे। खाने की कुछ वस्तु को गरीबों में बांटें। आपसे कोई मदद मांगे तो उसे खाली हाथ न जानें दें।

2: आज का दिन आपके लिए काफी परेशानी वाला नजर आ रहा है। इस समय स्वभाव में बदलाव दिखाई देगा जो आगे भी असर डालने वाला होगा। खानपान को लेकर लापरवाही के कारण आप परेशान हो सकते हैं। कुछ नए लोगों से मेलजोल के अवसर भी आपको प्राप्‍त हो सकते हैं।

3: खेलकूद में आगे बढ़ने के मौके आपको प्राप्‍त होंगे। इस समय कुछ नए स्थानों पर जाने के भी अवसर मिल सकते हैं। ट्रैवलिंग में आवश्यक वस्तुओं का ध्यान से उपयोग करना जरूरी है। वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

4: आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। आपके रिलेशनशिप का असर कुछ कमजोर दिखाई देगा और भाग्‍य आपका साथ नहीं देगा। किसी कारण से आप खुद को भी थोड़ा रिजर्व ही रखना चाहेंगे। अपने विचार को आगे रखना चाहेंगे और मनमर्जी अधिक कर सकते हैं। आज आपको सभी कार्यों में शुभ परिणाम प्राप्‍त होंगे।

5: पढ़ाई के मामले में आलस्य का होना नकारात्मक फलों को देने वाला होगा। छात्रों के लिए यह समय थोड़ा सा मुश्किल वाला हो सकता है। इस समय पर प्रतियोगिताओं का दौर भी कठिन ही दिखाई देता है। परिवार का सहयोग मिलेगा आपके लिए दिन धैर्य देने वाला है।

6: व्यस्तता होने के बावजूद समय का संतुलन बनाने की जरूरत होगी। खर्च और व्यय में तालमेल बैठाने की आवश्यकता है। कोई जरूरी खर्च आने से आपका बजट बिगड़ सकता है। खर्च इस समय अधिक ही रहने वाले हैं।

7: छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में शंका बनी रहेगी और भाग्‍य आपका साथ नहीं देगा। कोई महत्‍वपूर्ण फैसला न लें। इस समय लोगों के साथ आपको किसी प्रकार के मतभेद से बचना चाहिए। शांति से किए गए काम सफलता जरूर प्रदान करेंगे और भाग्‍य आपका साथ देगा।

8: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है और आपके सामने कुछ अच्‍छे प्रस्‍ताव आज आ सकते हैं। प्रेमी के साथ कुछ भ्रमण का भी अवसर आपको मिल सकता है। इस समय सरकारी हस्त़क्षेप के चलते जरूरी काम में देरी हो सकती है।

9: माता का स्वास्थ्य आपको कुछ परेशान कर सकता है लेकिन दोपहर बाद से स्थिति संभलेगी। घरेलू ज़िम्मेदारी का बोझ आज कुछ ज्यादा ही महसूस भी होगा और आप आज बिना वजह काफी परेशान हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News

-->