फगवाड़ा। ‘वारिस पंजाब दे’ का चीफ अमृतपाल सिंह अभी तक पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस बीच पंजाब पुलिस ने कपूरथला जिले के फगवाड़ा शहर से एक एनआरआई को अरेस्ट किया है। सूत्रों ने बताया है कि इस एनआरआई की अमृतपाल के होशियारपुर से फरार होने की घटना के सिलसिले में गिरफ्कारी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए एनआरआई का नाम जसविंदर सिंह पांगली है, जो फगवाड़ा के पास जगतपुर जट्टा गांव का रहने वाला है। यह जानकारी भी मिली है कि पुलिस ने इस मामले में पांगली के अलावा कई और लोगों को हिरासत में लिया है।
जिसने पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अमृतपाल को लेकर बड़े खुलासे हो सकते हैं। बताया जाता है कि अमृतपाल सिंह की लास्ट लोकेशन आखिरी बार 28 मार्च को होशियारपुर के मरनैया गांव में मिली थी। होशियारपुर में पुलिस ने उसे दबोचने ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। मरनैया गांव से खालिस्तानी समर्थन अमृतपाल के फरार होने के बाद पंजाब पुलिस ने पहली बार किसी शख्स को अरेस्ट किया है। जसविंदर सिंह पांगली के पास से अमृतपाल और उसके साथी पप्पल प्रीत सिंह के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं।
Tags: