शैंशर कोठी। शैंशर कोठी में आज कल मटर की फसल बिजे है। किसान बागवान आज कल मटर का तुड़ान कर रहे हैं। सब्जी मंडी के लिए आज मटर बेचने के लिए ले गए थे। मटर सब्जी मंडी में 120 रुपए तक मटर बिके। भारी बाढ़ आने के बाद लोगों ने मटर सब्जी मंडी के लिए पहली बार ले गए थे। वहीं किसान पृथ्वी सिंह,राज कुमार, अजय कुमार, रमेश कुमार,जीवन कुमार ,जगत राम, प्रकाश और गिरधारी लाल ने कहा कि हजारों बिघे में मटर की फसल बीजी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही न्युली शैंशर रोड़ को बहाल किया जाए।