अब TET का पेपर लीक होने की आशंका, एक्शन में पुलिस
उम्मीदवारों को बड़ा झटका.
मुंबई: महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. सूबे के ठाणे जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.
हैरान करने वाली बात यह है कि यह परीक्षा कल यानी रविवार (28 जून) को आयोजित होने वाली थी, लेकिन एग्जाम से ठीक एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया. इस खबर के सामने आते ही शिक्षा विभाग से लेकर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया है.
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने 28 जून 2025 को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2025) को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. परिषद ने रविवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है. परिषद के अनुसार, 27 जून की सुबह गोपनीय सूचना के आधार पर भिवंडी में पुलिस ने छापेमारी की. जांच के दौरान महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया. प्रारंभिक जांच में संदिग्धों के पास मौजूद कुछ प्रश्न TET 2025 के प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भिवंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. परिषद ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसलिए पूरे मामले की गहन जांच पूरी होने तक 28 जून 2025 को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को स्थगित किया जा रहा है. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक और अद्यतन जानकारी केवल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें. नई परीक्षा तिथि की घोषणा जांच पूरी होने के बाद की जाएगी.
शिक्षा विभाग ये वेरीफाई कर रहा है कि कुछ लोगों के पास जो पेपर बरामद हुआ है क्या वो कल से शुरू होने वाले टीचर एलेजिबिलिटी टेस्ट (TET) का असली पेपर है या कोई मॉक टेस्ट का पेपर है. अगर दोनों पेपर मेल खाएंगे तो ऐसे में पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश के साथ शिक्षा विभाग कल से शुरू होने वाली परीक्षाओं को रद्द करने पर भी विचार कर सकती है. इस विषय में अब तक पुलिस और शिक्षा विभाग किसी की भी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
बता दें कि कल होने वाली इस परीक्षा में करीब 4 लाख 28 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में बैठने वाले थे. अब पेपर लीक होने की वजह से इन लाखों भावी शिक्षकों का भविष्य लटक गया है. बता दें कि इससे पहले भी साल 2025 में पेपर लीक हुआ था. साल 2025 में कोल्हापुर से TET का पेपर लीक होने की घटना सामने आई थी.
शिक्षा विभाग परीक्षा की ओर से पेपर को स्थगित करने का ऐलान किया गया है. वहीं, एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी. अभी NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक का मामला थमा नहीं था कि इसी बीच TET का पेपर लीक होने की घटना ने शिक्षा विभाग की खराब कार्यप्रणाली को एक बार फिर उजागर कर दिया है.