लखनऊ: यूपी में शिक्षक एवं स्नातक कोटे की एमएलसी की 11 सीटों और राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। राज्यसभा के लिए नामांकन की प्रक्रिया विधानसभा सचिवालय में और एमएलसी के नामांकन की प्रक्रिया संबंधित सीटों के मंडल मुख्यालयों पर होगी।

विधान परिषद में स्नातक कोटे की लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीटों पर चुनाव होना है। वहीं, शिक्षक कोटे की लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर नुमाइंदा चुना जाना है। इनके लिए नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन लखनऊ, मेरठ, आगरा, वाराणसी, झांसी, बरेली एवं गोरखपुर में संचालित होगी।

 राज्यसभा के लिए अधिसूचना एवं नामांकन की प्रक्रिया भी मंगलवार से ही शुरू होगी। विधानसभा सचिवालय के कक्ष संख्या 8 से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पर्चा मिलेगा। नामांकन के लिए 6 अक्टूबर आखिरी तारीख तय की गई है। यहां भी पर्चे की वैधता के लिए 10 प्रस्तावकों यानी विधायकों की आवश्यकता होगी।

 

Tags: