पटना: नीतीश कुमार को NDA विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया है. सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा था. नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. कल शपथ ग्रहण समारोह होगा. वह थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे.

शपथ ग्रहण में कौन-कौन शामिल होगा?
बिहार की नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. इसके अलावा, सीएम के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री भी सम्मिलित होंगे.
बिहार के नतीजे क्या आए?
बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव हुए. BJP 89, JDU 85, LJPRV 19, HAM 5, RLM 4, RJD 25, Congress 6, AIMIM 5 और अन्य ने 5 सीटें जीती हैं. BJP 20.08%, JDU 19.258%, LJPR 4.97%, RJD 23%, Congress 8.71%, AIMIM 1.85%, BSP 1.62% वोट शेयर मिला.

Tags: