नीतीश कैबिनेट का विस्तार

Update: 2025-02-26 10:36 GMT
Nitish Cabinet Expansion: बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कोटे से 7 नए मंत्री बनाए गए हैं। पटना स्थित राजभवन में सभी नए मंत्रियों का मंगलवार शाम शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। बीजेपी विधायक संजय सरावगी, सुनील कुमार, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, मोतीलाल प्रसाद, विजय मंडल और कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद के रूप में शपथ ली। जीवेश मिश्रा दूसरी बार मंत्री बनाए जा रहे हैं।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान थोड़ी देर में एक-एक कर सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य कई नेता मौजूद हैं।
दरभंगा से विधायक संजय सरावगी को राज्यपाल ने सबसे पहले शपथ दिलाई। उन्होंने मैथिली भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
Tags:    

Similar News