Nitin Nabin: नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
नई दिल्ली: नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. उन्हें मंच पर निर्वाचन पत्र सौंपा गया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं आज के दिन हमारे पीएम और चुनाव समिति के सदस्यों का भी धन्यवाद करता हूं।
कौन हैं नितिन नबीन?
सियासी परिवार से संबंध रखने वाले नितिन नबीन के पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के बड़े नेता थे। वह पटना वेस्ट विधानसभा सीट से चार बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए। 23 मई 1980 को रांची में जन्मे नितिन नबीन ने साल 1996 में पटना के एक CBSE स्कूल से दसवीं की पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए। उन्होंने दिल्ली के एक स्कूल से 1998 में 12वीं पास की।
नितिन नबीन के परिवार में कितने लोग?
नितिन नबीन की पत्नी का नाम दीपमाला श्रीवास्तव है और इनके दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी।
नितिन नबीन पांच बार के विधायक
नितिन नबीन पांच बार बिहार विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। वह बांंकीपुर के विधायक हैं, उन्होंने साल 2006 में पहली बार साल 2006 में पटना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव में जीत दर्ज की। परिसीमन के बाद वह बांकीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं और साल 2010, 2015, 2020 और 2025 में विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।