आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी निर्मला सीतारमण, महंगाई से राहत के साथ साथ बड़ी घोषणा की उम्मीद
दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज (रविवार) 01 फरवरी को संसद में देश का आर्थिक लेखा-जोखा यानी केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश करेंगी. यह न सिर्फ मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है, बल्कि निर्मला सीतारमण के नाम लगातार 9वां बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो रहा है.
संसद में वित्तमंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे से शुरू होगा. यह बजट आने वाले वित्तीय वर्ष में सरकार की आर्थिक नीतियों की दिशा तय करेगा. बजट से देश भर में विभिन्न सेक्टरों को बड़ी उम्मीदें हैं. बजट 2026 का सीधा प्रसारण संसद के आधिकारिक चैनल Sansad TV और राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन पर भी किया जाएगा. वहीं, बजट की लाइव कवरेज दूरदर्शन के अलावा भारत सरकार के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगी.
भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया जाएगा. बता दें कि हर साल 1 फरवरी को ही केंद्रीय बजट पेश किया जाता है.