NIA के डिप्टी एसपी की मौत, महिला मित्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया

बड़ी खबर.

Update: 2026-05-31 14:07 GMT
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा की मौत हो गई. हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार उनकी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, ईशान मेहरा दिल्ली स्थित NIA मुख्यालय में तैनात थे और देर रात बाइक से दिल्ली से बाजपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में उनकी बाइक आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही ईशान मेहरा की मौत हो गई.
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
Tags:    

Similar News