माता-पिता से मिलने मायके आई नवविवाहिता, सिरफिरे आशिक ने मार डाला

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-07-31 02:58 GMT

यूपी। खीरी में दिनदहाड़े घर के बाहर बैठी 25 वर्षीया नवविवाहिता पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। एक महीने पहले ही युवती की शादी हुई थी और पहली बार मायके आई थी। पुलिस का दावा है कि एकतरफा प्यार में वारदात को अंजाम दिया गया है। युवक ने नशे की होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि युवती के परिजन जमीन का विवाद बता रहे हैं।

सहसपुर गांव की आरती की शादी करीब एक महीने पहले थाना लखीमपुर क्षेत्र के झारा कुरैया गांव में हुई थी। एक हफ्ते पहले ही वह अपने मायके आई ई थी। बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर बाद आरती अपनी बहन के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक प्रदीप पहुंचा और अचानक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट में पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। आरती और उसकी बहन की चीख पुकार से अफरातफरी मच गई। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे हमलावर फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल आरती को तत्काल सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती के परिजनों ने हत्या के पीछे जमीन के विवाद की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पड़ोसी से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगा दी हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। कोतवाली गोला के प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि एक जुलाई को ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पहली विदाई पर वह अपने मायके आई थी। इस बीच पड़ोसी युवक ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। माना जा रहा है कि एकतरफा प्रेम प्रसंग में युवक ने यह वारदात की है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News