एनिवर्सरी के पहले नवदंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवारों में मचा कोहराम

पढ़े पूरी खबर

Update: 2024-05-26 14:11 GMT
फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी की पहली एनिवर्सरी के ठीक दो दिन पहले एक नवदंपति ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
ये घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के बिकौरा मजरे गुरवल का है। जहां राम स्वरुप के 26 साल के बेटे लवलेश यादव की शादी 28 मई साल 2023 को असोधर थाने के कटरा की रहने वाली 22 साल की आरती देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों हंसी-खुशी से रहते थे। लवलेश महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। वह कई महीनों से वहीं था। शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए ही वह शनिवार को नासिक से घर लौटा था। गांव पहुंचने पर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यहां तक कि आरती के पिता शिवभजन भी ससुराल पहुंचे थे। उन्होंने दंपति को बैठाकर समझाया और देर शाम वह लौट गए। रात में खाना खाने के बाद मियां बीवी अपने कमरों में सोने के लिए चले गए थे।
रविवार सुबह लवलेश के पिता राम स्वरूप ने बहू को आवाज दी तो कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वहीं, लवलेश भी कोई जवाब नहीं दे रहा था। जब राम स्वरूप ने दरवाजों की दराजों से अंदर झांककर देखा तो दोनों के शव लटके हुए थे। परिजनों ने मृतका के मायके वालों को इसकी सूचना दी। जिसके दोनों परिवारों की मौजूदगी की कमरे का दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर छत में लगे पंखे के छल्ले में साड़ी का फंदा बना दोनों लटक रहे थे। परिजनों ने नीचे उतारा। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से बिना पुलिस को सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि जानकारी पर पुलिस बाद में मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों से घटना के बारे में जानकारी ली।
आरती ने अपने फोन पर साढ़े 10 बजे सेल्फी ली थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी फोटो के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। पहले सीलिंग फैन को खोलकर नीचे रखा, बेड पर कुर्सी रख पंखे के छल्ले से साड़ी का फंदा बनाकर दोनों लटक गए। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब ठीक रहा लेकिन फिर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई पर कुछ नहीं हो सका।
Tags:    

Similar News

-->