अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उबाल देखने को मिल रहा है. आज भी ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल ऊपर चल रहा है. आज क्रूड 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 95.83 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. तेल की कीमतों में इस बढोतरी के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. अच्छी बात यह है कि आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. अगर पेट्रोल की बात करें तो यह देश में 100.55 रुपये से लेकर 116.39 रुपये प्रति लीटर है. रेट में इतना फर्क वैट और स्थानीय टैक्स में अंतर के कारण है. टैक्स के इस गणित की वजह से एक ही देश में पेट्रोल के भाव में करीब 16 रुपये तक का फासला बना हुआ है.
उत्तराखंड के देहरादून में पेट्रोल ₹100.55 और डीजल ₹95.93 प्रति लीटर है, लेकिन विशाखापट्टनम में यह ₹116.39 और डीजल ₹104.11 प्रति लीटर बिक रहा है. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में स्थानीय करों की दर कम होने के कारण पेट्रोल ₹101.51 और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर उपलब्ध है, जबकि में पेट्रोल ₹103.25 और डीजल ₹95.21 प्रति लीटर बिक रहा है.
आज दिल्ली में पेट्रोल मिल रहा है ₹102 लीटर, आपके शहर में क्या है रेट, जानिए
आज दिल्ली में पेट्रोल मिल रहा है ₹102 लीटर, आपके शहर में क्या है रेट, जानिए
आज पेट्रोल-डीजल सस्ता या महंगा? पेट्रोल पंप जाने से पहले चेक करें रेट
आज पेट्रोल-डीजल सस्ता या महंगा? पेट्रोल पंप जाने से पहले चेक करें रेट
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, UP, बिहार, राजस्थान और दिल्ली में क्या है भाव
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, UP, बिहार, राजस्थान और दिल्ली में क्या है भाव
₹101 लीटर पेट्रोल, ₹89 हुआ डीजल, क्या आपके शहर में क्या है तेल का ताजा रेट?
₹101 लीटर पेट्रोल, ₹89 हुआ डीजल, क्या आपके शहर में क्या है तेल का ताजा रेट?
दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है, जबकि प्रीमियम XP95 ₹109.24 और XP100 ₹167.35 प्रति लीटर पर टिका हुआ है. नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 व डीजल ₹95.56, गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 व डीजल ₹95.64 और फरीदाबाद में पेट्रोल ₹103.28 व डीजल ₹95.94 प्रति लीटर मिल रहा है.
यूपी-बिहार पेट्रोल भाव
यूपी के लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 है. बिहार के पटना में पेट्रोल का ₹113.37 और डीजल ₹99.36 तक पहुंच गया है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 दर्ज किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल ₹114.57 और झारखंड के रांची में डीजल ₹100.49 प्रति लीटर के मिल रहा है.