New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भारत दौरा टाला

Update: 2025-04-13 19:08 GMT

New Delhi नई दिल्ली: वॉशिंगटन में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) से जुड़ी संचार सुरक्षा में खामियों के चलते अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) माइकल वाल्ट्ज ने अगले सप्ताह प्रस्तावित भारत दौरा स्थगित कर दिया है। वाल्ट्ज 21 से 23 अप्रैल तक नई दिल्ली में आधिकारिक मुलाकातों और विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित यूएस-इंडिया फोरम को संबोधित करने वाले थे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, एनएसए वाल्ट्ज के कार्यालय ने कुछ दिन पहले ही भारतीय विदेश मंत्रालय और एनएसए अजीत डोभाल के कार्यालय को इस दौरे के टाले जाने की सूचना दी। 

वाशिंगटन में चल रही आंतरिक सुरक्षा जांच के बीच यह निर्णय लिया गया है। नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है


Tags:    

Similar News