New Delhi नई दिल्ली: संसद की कोयला, खान और इस्पात संबंधी स्थायी समिति ने चिंता जताई है कि कई राज्यों में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) के पैसे को असली मकसद से हटाकर कहीं और इस्तेमाल किया जा रहा है। समिति ने कहा कि ये न केवल कानून की भावना के खिलाफ है, बल्कि फंड बनाने के असली उद्देश्य को भी नकारता है।
DMF एक ऐसा फंड है जिसे खनन से प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों के भले के लिए बनाया गया है। यह प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना से जुड़ा हुआ है और इसका मकसद खनन इलाकों में रहने वाले लोगों की बेहतरी और उनके क्षेत्र का टिकाऊ विकास करना है।