New Delhi नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भारत ने कुल 1,681 लोकोमोटिव का निर्माण किया, जो अमेरिका और यूरोप के कुल इंजन उत्पादन से अधिक है। यह आंकड़ा बीते वर्ष 2023-24 में बने 1,472 इंजनों की तुलना में 209 अधिक है, जो लगभग 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह जानकारी रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि ये सभी इंजन विभिन्न श्रेणियों में बनाए गए हैं, जिनमें यात्री और मालगाड़ी दोनों के लिए उपयोग होने वाले इंजन शामिल हैं। यह उपलब्धि देश की उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी और रेलवे के ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम संकेत मानी जा रही है।




Tags: