भतीजे ने चाचा पर किया धारदार हथियार से हमला, हुई मौत

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-01-02 14:18 GMT

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में लम्बे समय से चले आ रहे जमीन के विवाद में शनिवार की रात भतीजे ने अपने चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अधेड़ को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के केवटरा गांव निवासी श्रीराम निषाद और उसके भाई सुखलाल के बीच पिछले काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम श्रीराम के घर के बाहर पड़े तखत पर श्रीराम और सुखलाल का बेटा शिव सिंह बैठे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर चाचा-भतीजे में बहस हो गई और शिव सिंह ने सब्बर से चाचा श्रीराम पर हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद शिव सिंह ने उसे तखत से उठाकर रोड किनारे फेंक दिया।
कुछ देर में पहुंचे परिजनों ने श्रीराम को गंभीर हालत देखा तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमौली लेकर पहुंचे। वहां पर प्रारंभिक इलाज के बाद श्रीराम को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में देर रात इलाज के दौरान श्रीराम की मौत हो गई। श्रीराम के बेटे गोविन्द ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पैतृक व पट्टे की जमीन पर थी शिव सिंह की नजर: श्रीराम तीन भाई थी। जयराम, श्रीराम और सुखलाल के अगल-बगल घर बने हुए हैं। जिसमें जयराम का घर काफी हद तक गिर चुका है। जिसे जयराम पिछले कुछ दिनों से बनवा रहा था। जिसका विरोध शिव सिंह कर रहा था। लेकिन जयराम अपनी जमीन बताकर निर्माण करवा रहा था। जयराम का समर्थन श्रीराम भी कर रहा था। बताया जा रहा है कि श्रीराम को अपने पक्ष में लाने के लिए शिव सिंह शनिवार की शाम शराब लेकर आया था और चाचा श्रीराम के साथ बैठा था। इसी दौरान उस विषय पर बात हुई लेकिन श्रीराम अपनी बात पर अडिग रहा, जिसके चलते विवाद आगे बढ़ा.
Tags:    

Similar News

-->