Delhi NCR दिल्ली एनसीआर : पुलिस के अनुसार दक्षिणी नेपाल में मोटरसाइकिल और जीप के बीच हुई टक्कर में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
नेपाल पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मधेश प्रांत के परसा जिले में हुई। जीप महुआवन से डकैला जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन सड़क से चार मीटर नीचे गिर गए और उनमें आग लग गई।
बिहार के 38 वर्षीय नरेश साह बरनवाल को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीछे बैठे भारतीय नागरिक रोशन कुमार बरनवाल (19) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीप का चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।