NEET पेपर: छात्र प्रदर्शन पर सलमान खान बोले...

शिक्षा के मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए

Update: 2026-07-22 17:59 GMT
Mumbai मुंबई। छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सलमान खान ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ेमामलों को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य और शिक्षा प्रणाली से जुड़ा हुआ है। सलमान खान ने कहा कि छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ था, लेकिन इसका हिंसक रूप लेना बेहद दुखद है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अभिनेता ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं बेहद गंभीर हैं और इससे लाखों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि छात्रों का अपनी मांगों को लेकर एकजुट होना और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग करना सराहनीय है। सलमान खान ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति उनकी जागरूकता और समर्पण प्रेरणादायक है। अभिनेता ने उम्मीद जताई कि सरकार छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुनेगी और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों का विश्वास बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि एक मजबूत शिक्षा प्रणाली ही देश के विकास की नींव होती है।
सलमान खान ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक बेहतर शिक्षा केंद्र बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा एजुकेशन हब बनना चाहिए, जहां देश के साथ-साथ दुनिया के दूसरे देशों से भी छात्र पढ़ाई करने के लिए आएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, गुणवत्ता और भरोसा बनाए रखना समय की जरूरत है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों को मिलकर समाधान निकालना चाहिए।
Tags:    

Similar News