सुकमा जंगल से नक्सलियों का गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री जब्त

Update: 2026-06-06 02:54 GMT

सुकमा। जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना किस्टाराम क्षेत्र के कुम्माडोंग जंगल-पहाड़ी में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने पूर्व में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री का डम्प बरामद किया। यह कार्रवाई आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई। सुकमा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु अभियान लगातार जारी है।

◼️इंसास रायफल – 01 नग

◼️इंसास कारतूस – 49 नग

◼️एसएलआर कारतूस – 12 नग

◼️.303 कारतूस – 27 नग

◼️8 एमएम कारतूस – 16 नग

◼️मस्केट कारतूस – 07 नग

◼️12 बोर कारतूस – 07 नग

◼️कॉर्डेक्स वायर – 02 बण्डल (लगभग 30 मीटर)

◼️इंसास मैग्जीन – 03 नग

◼️वायरलेस सेल – 06 नग

◼️पोच – 01

स्टील डब्बा – 01 नग।


Tags:    

Similar News