नौसेना कर्मी का परिवार घर में मृत मिला, 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप
आत्महत्या का शक.
मुंबई: मुंबई के नेवी नगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाविक और उसके दो बच्चों (2 महीने और 3 साल) की उनके घर पर मौत हो गई. शुरुआती जांच के आधार पर माना जा रहा है नाविक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, और पत्नी व बच्चों की मौत जहर खाने से हुई है. शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है.
वहीं इस घटना को लेकर भारतीय नौसेना का बयान भी सामने आया है. भारतीय नौसेना ने बताया कि कोलाबा के नेवी नगर में हुई एक दुखद घटना में, 15 अगस्त को भारतीय नौसेना का एक नाविक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने घर पर मृत पाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और भारतीय नौसेना इसमें हर संभव मदद दे रही है.
इस बीच रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार के TMC विधायक आशीष बनर्जी का टीएमसी कार्यालय में शव फंदे से लटका मिला. मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया गया.
इसके बाद पूर्व TMC विधायक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने बतायता कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. वहीं आशीष बनर्जी को ममता बनर्जी का बेहद ही खास माना जाता था. सुसाइड नोट में किसी को भी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है.