युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हुई घोषणा

Update: 2020-12-02 07:51 GMT

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने युवा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास को तत्काल प्रभाव से भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद तत्कालीन भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद श्रीनिवास को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 48 वर्षीय श्रीनिवास ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एनएसयूआई के सदस्य के तौर पर की थी।




नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस आक्रामक है। पार्टी तीनों कृषि कानूनों का शुरुआत से विरोध कर रही है, पर किसान आंदोलन ने कांग्रेस के रुख को और आक्रामक बना दिया है। केंद्र सरकार के खिलाफ इस आंदोलन को कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए एक उम्मीद की किरण के तौर पर देख रही है। हालांकि, पार्टी को इससे बहुत ज्यादा सियासी फायदे की उम्मीद नहीं है।
कांग्रेस ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी साफ तौर पर कार्यकर्ताओं से सत्य और असत्य की इस लड़ाई में किसानों का साथ देने की अपील कर चुके हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का थोड़ा बहुत लाभ पंजाब और हरियाणा में मिल सकता है। पर, इन दोनों राज्यों में चुनाव अभी बहुत दूर हैं।
इस आंदोलन में कांग्रेस को एक उम्मीद की किरण दिख रही है। यूपीए-दो सरकार के दौरान हुए अन्ना आंदोलन के बाद यह पहला आंदोलन है, जिसे पूरे देश से समर्थन मिल रहा है। पार्टी नेता मानते हैं कि यह एक अच्छा संकेत है। इससे केंद्र सरकार का यह भ्रम टूटा है कि उनके सभी फैसले सही हैं। ऐसे में आने वाले वक्त में सरकार कोई और गलती करती है, तो विरोध के स्वर तेज होंगे। सीएए को लेकर भी पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे, पर उसका असर बहुत व्यापक नहीं था।


Tags:    

Similar News

-->