यमुना विहार के लगभग 400 वोटर्स के नाम लिस्ट से गायब, मनोज तिवारी ने की शिकायत

Update: 2022-12-04 08:36 GMT
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के यमुना विहार के ब्लॉक सी के मतदाताओं के लगभग 400 वोट वोटर लिस्ट से गायब बताए जा रहे हैं। इस पर सांसद मनोज तिवारी ने राज्य निर्वाचन आयोग से बात कर शिकायत की है। यमुना विहार के सी ब्लॉक में ही तिवारी अपना वोट डालने आए थे। आपको बता दें कि यमुना विहार के गवर्नमेंट सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर वन पोलिंग बूथ पर जैसे ही मनोज तिवारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे, जनता ने उन्हें बताया कि यमुना विहार वार्ड सी 11 और सी 12 ब्लॉक के लगभग 400 वोट मतदाता सूची से गायब हैं। इस पर मनोज तिवारी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने से पहले राज्य निर्वाचन आयोग को कॉल कर इस घटना की जानकारी दी और चुनाव आयोग से यमुना विहार के मतदाताओं के वोट लिस्ट से गायब होने की शिकायत की। यमुना विहार के सी ब्लॉक के मतदाताओं ने वोटर लिस्ट से उनके नाम गायब होने की घटना पर चारों ओर से मनोज तिवारी को घेर रखा था। मनोज तिवारी ने उन्हें आश्वासन किया कि मैंने चुनाव आयोग से शिकायत की है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
यमुना बिहार के रहने वाले अमित जैन के पिता ने बताया कि वह लगभग 30 साल से यमुना विहार में वोट डाल रहे है, इस बार उनका और उनके बेटे और पत्नी का वोटर लिस्ट से नाम गायब है। अमित जैन ने हमें बताया कि यमुना विहार के सी 11, सी 12 इन दोनों ब्लॉकों को मिलाकर लगभग 400 मतदाताओं के वोटर लिस्ट से नाम गायब है।
यमुना बिहार के रहने वाले नरेंद्र कुमार ने बताया कि पार्षद के चुनाव में 100 और 50 वोटों पर जीत हार का फैसला हो जाता है। ऐसे में वार्ड के किसी ब्लॉक से 400 वोटों का कटना वार्ड के जीत हार के परिणाम पर पूरा प्रभाव डाल सकता है।
Tags:    

Similar News