Nagpur जलमग्न, घरों में घुसा पानी

Update: 2024-07-21 02:39 GMT

मुंबई mumbai news । पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश Heavy rain हुई जिससे मुंबई और नागपुर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रुक-रुक कर बारिश हुई। शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। हालांकि, लोकल ट्रेन का संचालन सामान्य रहा। अधिकारी ने बताया कि रात 11:18 बजे 3.66 मीटर की ऊंचाई तक का ज्वार आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में शहर में 91 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इसके पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 87 मिमी और 93 मिमी बारिश दर्ज की गई।

weather department मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में विदर्भ (महाराष्ट्र), द्वारका (गुजरात), बीजापुर (छत्तीसगढ़), मलकानगिरी (ओडिशा), हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) और शिवमोग्गा (कर्नाटक) में सबसे अधिक बारिश हुई।

आईएमडी ने शनिवार को गुजरात और कोंकण क्षेत्र समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया, जबकि तटीय कर्नाटक और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। नागपुर में सुबह तीन घंटे तक भारी बारिश हुई जिससे निचले इलाकों में पानी भरने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा और एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज में दिन भर के लिए अवकाश घोषित करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि शहर के हुडकेश्वर नगर इलाके में बाढ़ के कारण करीब 50 छात्र अपने कॉलेज में फंस गए थे, लेकिन बाद में उन्हें बचा लिया गया।


Tags:    

Similar News

-->