दाढ़ी खींचने पर मर्डर: पत्नी की इस हरकत से आग बबूला हुआ पति, कर दी बेहरमी से हत्या

सनसनीखेज मामला

Update: 2021-03-31 13:53 GMT

गया के मऊ ओपी के जलालपुर गांव के विवाद में पत्नी को पति की दाढ़ी पकड़ना काफी भारी पड़ गया। नाराज पति ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में बेटी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा मिला है। 65 साल के आरोपी विश्‍वकर्मा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं 55 साल की मृतका का नाम सियामनी देवी था। हत्या के मामले में मृतका की छोटी बेटी सुमन ने टिकारी थाने में अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि वे दो बहने हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। लगभग 25 साल पहले पिता घर-परिवार को छोड़कर चले गए थे। दशकों तक वे पंजाब के गुरुद्वारे में कामकाज करके अपना जीवनयापन कर रहे थे। वहां रहकर उन्होंने सिख धर्म अपनाया। उन्हीं के अनुसार अपना चाल-ढाल भी कर लिया था।

इस दौरान मां ने ही दोनों बहनों का किसी तरह से पालन-पोषण किया। दो साल पहले पिता घर लौटे। लेकिन पति-पत्नी के बीच नहीं बनी। एक ही घर में दोनों अलग-अलग रहते थे। घटना के दिन मृतका किसी काम से बाहर गई थी। जब वो लौटी तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा पीटने और आवाज लगाने के बाद उमेश ने गेट खोला तो उसने नाराजगी जताई। इसपर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और पत्नी ने पति की दाढ़ी पकड़ ली।

ग्रामीणों ने बीच-बचाव करके दोनों को शांत करवाया। पति-पत्नी घर के अंदर चले गए लेकिन उमेश को दाढ़ी पकड़ना नागवार गुजरा। उसने घर में रखी लाठी से सियामनी के सिर पर वार करना शुरू कर दिया। इससे सियामनी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इससे वह अचेत हो गई। पुलिस ने खून से सनी लाठी भी बरामद कर ली है।

Tags:    

Similar News

-->