घर के सामने गली में मर्डर, जमीन के लिए भाई ने भाई को मार डाला

छग

Update: 2026-06-01 09:41 GMT

सूरजपुर। हत्या का मामला सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र के करकोटी गांव का है, जहां जमीन के विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। करकोटी गांव में दो भाइयों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी।

देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में आकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आने के कारण छोटे भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही झिलमिली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News